ज्योतिष -1
ग्रहों की अपनी राशियाँ, मूल त्रिकोण राशियाँ और
उच्च और नीच राशियाँ याद करने के लिए आज लिखा -
रवि स्वगृही सिंह में, सिंह ही मूल त्रिकोण | सूर्य मेष में उच्च हैं,
नीच तुला में होंय ||
सोम स्वगृही कर्क में, वृष में मूल त्रिकोण | वृष में ही हैं उच्च के,
वृश्चिक नीच कहाए ||
भौम स्वगृही मेष-अलि, मेष है मूल त्रिकोण | मकर कहाते उच्च के, कर्क नीच के होंय ||
बुध स्वामि कन्या-मिथुन, कन्या मूल त्रिकोण | कन्या होते उच्च के, नीच मीन में होंय ||
गुरु- धनु और मीन पति, धनु है मूल त्रिकोण | कर्क के हों तो उच्च के, मकर नीच के होंय ||
शुक्र तुला और वृष पति, तुल में मूल त्रिकोण | मीन में हों तो उच्च हैं,
नीच अंगना होंय ||
शनि स्वगृही कुम्भ-मृग, कुम्भ है मूल त्रिकोण | तुल में शनि हैं उच्च के,
मेष नीच में होंय ||
राहु स्वगृही कन्य में, कर्क राशि त्रीकोण | मिथुन रहें तो उच्च हों,
धनु में नीच कहाय ||
केतु मीन पति स्वगृही, मकर है मूल त्रिकोण | धनु उच्च के रहत हैं, मिथुन नीच के होंय ||
No comments:
Post a Comment